यूपी में पहलवान की पीट-पीटकर हत्या, बाइक रोक कर आंखों में लाल मिर्च झोंकी, सनसनी

SHARE:

यूपी के संतकबीर नगर जिले में मंगलवार शाम 35 साल के पहलवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह बाइक लेकर घर से निकले ही थे, तभी घर से 100 मीटर दूर ही हमलावरों ने उनकी आंख में मिर्च पाउडर झोंक दी। पहलवान जैसे ही बाइक से गिरे, हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

भगठान गोसाईपुर गांव के रहने वाले ब्रह्मानंद (35) पुत्र दयाराम पहलवानी करते थे। परिजनों के अनुसार ब्रह्मानंद मंगलवार शाम बाइक से गिठनी चोकर लेने जा रहे थे। घर से 100 मीटर दूर ही पहुंचे थ, तभी गांव के 8-10 लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने बहस के दौरान उनकी आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे वह बाइक से गिर पड़े।

ब्रह्मानंद के नीचे गिरते ही आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। वह बुरी तरह घायल हो गए। गांव वालों से मिली सूचना पर परिवार वाले दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। ब्रह्मानंद को इलाज के लिए सीएचसी खलीलाबाद ले गए। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें