एमएलसी चुनाव: यूपी में फर्जी वोटिंग के आरोप, आगरा-मुजफ्फरनगर-गोरखपुर में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

SHARE:

यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव को मतदान जारी है। मतदान के दौरान कई बूथों पर विवाद की खबरें आ रही हैं। सपा के आरोप हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने फर्जी वोटिंग की है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर सपा ने कई तरह के आरोप लगाए हैं। फतेहपुर, फतेहाबाद, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, गोरखपुर समेत कई जिलों में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई है। मतदान शाम 4 बजे तक होगा। कुल 14.18 लाख मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 72 जिलों में मतदान हो रहा है। कानपुर नगर, कानपुर देहात व उन्नाव में मतदान नहीं है।

 

मुजफ्फरनगर में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान डीएवी डिग्री कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी वोट को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर कहासुनी और बहस हुई। विवाद बढ़ने पर भाजपा और सपा समर्थक भी भिड़ गए। मतदान केंद्र पर हंगामे के बीच सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर स्थिति संभाली। घटना की सूचना पर डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी सूरज कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने आरोप लगाया कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल फर्जी तरीके से खुद को एजेंट बताकर मतदान केंद्र के कमरे में बैठने और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह मतदान करने पहुंचे थे और उनके साथ शिक्षक एवं स्नातक मतदाता भी वोट डालने आए थे। उन्होंने किसी तरह का विवाद होने से इनकार किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें