यूपी देवरिया में ननद के सरकारी आवास में भाभी की दहेज के लिए हत्या, सनसनी

SHARE:

यूपी के देवरिया जिले के रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित सरकारी आवास में अपने ननद के साथ रह रही महिला की शनिवार की आधी रात को हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सनसनी फैल गई। आधी रात को एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर सुबह मायके पक्ष के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस पति समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवाड़ी निवासी गुड़िया पत्नी चमनलाल कुछ माह से अपनी ननद पूर्णिमा विश्वकर्मा के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर के सरकारी आवास में रह रही थी। पूर्णिमा स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि रात को ससुरालियों ने उसकी गला दबाकर व सिर पर किसी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच किये। मायके पक्ष का आरोप है कि पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। जबसे ससुराल गई, तभी से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और कई बार पंचायत भी हुई। ससुरालियों ने दहेज के लिए हत्या की है। रविवार की सुबह मायके पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि बिना शव दिखाए ही पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
………..

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें