यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम करती है। दोनों का प्रेम प्रसंग कई वर्षों से चला आ रहा है। प्रेमी उससे ही शादी करने का आश्वासन दिया था। इस बीच युवक की शादी दूसरे जगह तय हो गई। इसकी भनक जब युवती को लगी तो वह परेशान हो गई। पहले प्रेमी से बातचीत की और फिर पिंडी स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी से ही शादी करने की जिद करने लगी। उसका कहना था कि जब तक प्रेमी नहीं आएगा और शादी करने की बात नहीं कहेगा, तब तक वह मोबाइल टावर से नहीं उतरेगी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार और उपनिरीक्षक सत्यदेव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उसे नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर एक वर्ष पहले पंचायत भी हुई थी। दोनों पक्षों के बीच थाने में बातचीत होगी और फिर निर्णय लिया जाएगा।







