यूपी के देवरिया में दरवाजे पर युवक की हत्या, सनसनी

SHARE:

यूपी के देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन में शनिवार की रात धारदार हथियार से प्रहार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की हत्या के बाद परिवार में मातम छा गया।

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन निवासी संदीप (22) पुत्र तेज बहादुर रात को 10 बजे अपने दरवाजे पर थे। इस बीच पट्टीदारी के लोगों ने पुरानी रंजिश में उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे संदीप घायल होकर दरवाजे पर ही गिर गए। इस बीच आसपास के लोग आ गए। लोगो को आता देख आरोपी फरार हो गए। घायल संदीप को लेकर परिजन महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की एक वर्ष पहले ही मुस्कान से शादी हुई थी। मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें