यूपी_बिहार समेत कई प्रदेशों में आज भी तेज हवा के साथ तेज बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से दी गई है। रात से ही तेज हवा के बारिश हो रही है। इसको देखते हुए गोरखपुर, देवरिया समेत यूपी के कई जिलों में कक्षा 12 तक के विद्यालय बंद कर दिए गए है। बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश व हवा के चलते कई जगहों पर धान की फसल खेत में ही गिर गई है। जिसके चलते किसान परेशान हैं। बारिश व तेज हवा के चलते बिजली आपूर्ति भी ग्रामीण क्षेत्रों की प्रभावित हो गई है।








