यूपी के देवरिया शहर के एक मोहल्ले के एक मकान में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तीन महिलाओं के साथ ही तीन युवकों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस तीनों जोड़ों को लेकर कोतवाली चली गई। इस मामले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का केस दर्ज किया है। शहर के एक मोहल्ले में 42 वर्षीय एक महिला एक मकान को किराये पर ले रखी थी। मकान मालिक गुजरात में रहता है। आए दिन वहां अलग-अलग लोग आते रहते थे। गुरुवार की दोपहर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि मकान में अनैतिक कार्य हो रहा है। सूचना मिलते ही पहले यूपी 112 की टीम पहुंची। इसके बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर तहसीलदार अलका सिंह, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी, सदर कोतवाल शशिभूषण राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मकान की तलाशी ली। मकान में तीन महिलाएं व तीन युवक पकड़े गए। कुछ आपत्तिजनक सामान भी पाए गए। इसके बाद पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही तीनों जोड़ों को लेकर कोतवाली चली आई। देर शाम तक पुलिस पूछताछ कर रही थी। लोगों का कहना है कि मकान में अनैतिक कार्य हो रहा था। आए दिन महिलाएं व पुरुष भी आते थे।
————————————————–
अनैतिक कार्य की सूचना पर छापेमारी की गई। तीन महिलाएं व तीन युवक पकड़े गए हैं।मामले में केस दर्ज किया गया है। आनलाइन बुकिंग की जाती थी।
संजय कुमार रेड्डी, सीओ सदर।








