अब यूपी के इस जिले की हर थाने पर महिला पुलिस कर्मियों के लिए स्कूटी देने की कवायद

SHARE:

महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के तहत मिशन शक्ति योजना संचालित हो रही है। प्रदेश सरकार पुलिस विभाग को लगातार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर रहा है। हर थाने पर पुलिस कर्मियों को चलने के लिए दो-दो चार पहिया के साथ ही बाइक भी उपलब्ध कराई गई है। जिससे पुलिस गश्त करती है। देवरिया जिला बिहार प्रांत से सटा हुआ है। जिसके चलते अपराध ज्यादा होता है। इसके अलावा यह जिला मऊ, बलिया, कुशीनगर व गोरखपुर जिले से भी दसटा हुआ है। यहां 16 विकास खंड और 2019 राजस्व गांव हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए 23 थाने हैं। जिसमें 574 महिला पुलिसकर्मी की नियुक्ति हैं। इसमें से 280 बीपीओ हैं और 118 महिला बीट आवंटित किया गया है। महिला पुलिस कर्मियों के चलने के लिए थाने पर कोई विशेष गाड़ी का इन्तजाम नहीं है। महिला पुलिस कर्मियों को किसी भी घटना स्थल पर जाने या बीट क्षेत्र में जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए एसपी अभिजीत आर शंकर ने एक नई पहल की है। सीआरएस फंड से हर थाने पर 125 सीसी की सफंद रंग की स्कूटी हर थाने पर एक-एक देने की कवायद शुरू करते हुए एनटीपीसी को पत्र लिखा है। इस स्कूटी के रख-रखाव, वाहन पंजीकरण एवं बीमा की व्यवस्था पुलिस लाइन से ही किया जाएगा।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें