यूपी में ATS की बड़ी कार्रवाई, काशी में 30 लाख का इनामी , नक्सली ढेर: यूपी ATS ने एनकाउंटर किया, DSP और हेड कॉन्स्टेबल को भी लगी गोली

SHARE:

यूपी के वाराणसी में ATS ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी का कमांडर बृजेश गंझू उर्फ़ गोपाल सिंह को ATS ने मार गिराया है। बृजेश पर 30 लाख का इनाम था। उसकी झारखंड सरकार और NIA को तलाश थी। मुठभेड़ में ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रुफ जैकेट पर भी गोली लगी है। नक्सली से मुठभेड़ वाराणसी के रामनगर थानाक्षेत्र के टेंगरा मोड़ इलाके में हुई।

ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय के अनुसार आज सुबह 5 बजे वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय जाने वाले रास्ते पर नक्सली के आने की सूचना मिली थी। इस पर वहां घेराबन्दी की गई। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। जिसे टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग आत्मरक्षा के लिए की। जिसमें उसके गोली लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ़ गोपाल सिंह भोक्ता के रूप में हुई। वह लूटू थाना लवलंग, जनपद-चतरा झारखंड का रहने वाला था। बृजेश पर झरखंड सरकार ने 25 लाख और NIA ने 5 लाख का इनाम रखा था। यूपी ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रुफ जैकेट पर भी एक गोली लगी है। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें