सलेमपुर सपा में गुटबाजी थमने की कवायद, सुनील यादव को बनाया जिला उपाध्यक्ष

SHARE:

देवरिया जिले के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के संगठन में बदलाव के बाद सामने आई गुटबाजी को शांत करने की कवायद शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले सपा के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुनील यादव को पद से हटाकर हरेराम यादव को नया विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से ही सलेमपुर में पार्टी के भीतर गुटबाजी की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अब सुनील यादव को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि संगठन में उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को कम करने की कोशिश की गई है।
सुनील यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन के बीच चल रही नाराजगी और मतभेदों पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें