यूपी के बलरामपुर की रहने वाली युवती को बस्ती तक के लिए लिफ्ट देकर ट्रक चालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। देवरिया जिले के सलेमपुर में ट्रक खड़ा होते ही युवती कूद गई और पुलिस से पूरी बात बताई। अब पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि बलरामपुर जनपद की रहने वाली एक युवती नाराज होकर घर से निकल गई।एक ट्रक चालक से लिफ्ट ली और बस्ती छोड़ने की बात कही। ट्रक चालक उसे बैठा लिया और बस्ती में छोड़ देने की बात कहा। आरोप है कि जब ट्रक बस्ती पहुंचा तो ट्रक चालक युवती को अपनी बातों में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर देवरिया के सलेमपुर लेकर रविवार की सुबह आ गया। सलेमपुर कोतवाली के समीप ट्रक खड़ा कर चालक चाय पीने लगा, इस बीच युवती ट्रक से उतर कोतवाली में घुस गई और आपबीती बीती बताई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर प्रकरण को बलरामपुर जिले को स्थानांतरित कर दिया गया है।








