यूपी के इस जिले में देवर ने मुंह में कपड़ा ठूस भाभी से किया दुष्कर्म, एडीजी ने दिए जांच के आदेश

SHARE:

यूपी के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने अविवाहित देवर पर आधी रात में घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि पहले देवर के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की एफआईआर कराई थी। आरोप लगाया कि एक महीने पहले देवर जेल से छूटा है। आरोप है कि 17 सितंबर की रात घर में अकेला पाकर मेरे मुंह में कपड़ा ठुसकर रेप किया। पीड़िता 18 सितंबर को अपनी सास के साथ गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) को शिकायत पत्र दिया है। पीड़िता ने मेडिकल कराने और FIR करके देवर की गिरफ्तारी की मांग की है। चौरी चौरा थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। महिला का पति कही बाहर रह कर कार्य करता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें