नीला गमछा, भगवा रथ, अखिलेश यादव पर भड़कीं मायावती

SHARE:

यूपी चुनाव में अभी कई महीने भले ही बाकी है, लेकिन चुनावी रंग अभी से दिखने लगा है। इन दिनों नेताओं के बीच वार-पलटवार और बयानों के तीर एक दूसरे पर तेज हो रहे हैं। अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव की ‘पीडीए यात्रा’ के बनाए गए रथ के भगवा रंग और नीले गमछे के इस्तेमाल पर मायावती भड़की हुई हैं। इसी बहाने उन्होंने मुसलमानों को भी लुभाने की कोशिश की है और सपा को लेकर नसीहत भी दी है। सपा के पीडीए पर भी वार किया है।
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए तैयार पीडीए रथ सपा के अपने लाल रंग का कम और आरएसएस-भाजपा के भगवा रंग का ज्यादा दिखाई देता है। पूछा कि यह हिंदू वोटों की खातिर गिरगिट की तरह लगातार रंग बदलना है या मुसलमानों से भरोसा उठ गया है?
मायावती ने मुस्लिम समाज को अपने पक्ष में लुभाते हुए कहा कि यह कड़वी हकीकत है कि एकतरफा वोट देने के बाद सपा विधानसभा और लोकसभा में भाजपा को नहीं रोक सकी है। ऐसे में मुस्लिम समाज अब यह सोच रहा है कि सपा को बार-बार वोट देकर अपना वोट ख़राब क्यों किया जाए। यह भी कहा कि हिंदू अपरकास्ट ख़ासकर ब्राह्मण समाज की तरह ही वह भी अपना रुख काफी तेज़ी से उनकी पार्टी बसपा के पक्ष में बदल रहे हैं।
सपा के पीडीए पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि इसकी असलियत क्या है, यह भी बताना चाहिए। चुनावी स्वार्थ में कभी ’पीडी’ को ’पिछड़ा, दलित’ बताया जाता है तो कभी ’पीडी’ को ’पण्डित’ बता जाता है। कभी अपने आपको ’अम्बेडकरवादी’ दर्शाने के चक्कर में बसपा का ’नीला’ रंग टांगकर तस्वीरें खिंचवाई जाती हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें