यूपी के मेरठ में सुभारती यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आजकल युवा को सबसे ज्यादा नशा और शॉर्टकट प्रभवित कर रहा है। हमे इन दोनों से ही बचना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नशे के खिलाफ कई अभियान भी चलाया है। उन्होंने कहा कि युवा रील नहीं रियल को जिए। राष्ट्र प्रथम को आगे रखे। उनके साथ मंच पर उनके एक तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ और दूसरी तरफ यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी बैठे रहे। नितिन नबीन का यह पश्चिमी यूपी का पहला दौरा है।








