यूपी के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नाला के निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूर निर्माण कार्य में दोपहर को जुटे थे। अचानक ही मिट्टी की ढाय गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूर मिट्टी के मलबे में दब गए। काफी प्रयास के बाद तीनों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद दो को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, वहीं एक का उपचार चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।








