यूपी के देवरिया में शातिर बदमाश ने अपने साथियों के साथ युवती को जबरिया गाड़ी में बैठाया, चिल्लाने पर छोड़ कर भागे आरोपी, गिरफ्तारी को लगाई गई कई टीम

SHARE:

यूपी के देवरिया शहर में एक युवती का अपहरण कर ले जाने व चिल्लाने पर शातिर बदमाश व उसके साथियों द्वारा वाहन सहित छोड़ कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में शातिर बदमाश समेत अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी, सर्विलांस समेत अन्य टीमें लगाई गई है।

देवरिया शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती अपने साथी अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से सोनूघाट बाइक से आई। वह वहां उसे छोड़कर चला गया। इस बीच कार सवार आए और उसे कार में लिफ्ट देकर देवरिया छोड़ देने की बात कही। कार सोंदा चौराहे के समीप रोकने के लिए युवती ने कहा तो वह नहीं रोके और फिर कार को आगे बढ़ाते हुए निकले लगे। एएसपी आवास के समीप युवती ने शोर किया तो आरोपी वाहन समेत युवती को छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले में शातिर बदमाश समेत तीन के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीम भी लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें