यूपी के लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, दंपती व मासूम की मौत, मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

SHARE:

तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते जर्जर मकान अब गिरने लगी हैं। यूपी के लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे सो रहे पति-पत्नी और पुत्र दब गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। रहमतपुर निवासी मोहन कश्यप (50 वर्ष) अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे। शनिवार तड़के अचानक कच्ची दीवार ढह गई। इसके नीचे मोहन कश्यप, उनकी पत्नी कविता कश्यप (45) और आठ वर्षीय पुत्र नानू कश्यप दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उन्हें मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें