यूपी के देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे के समीप से सोमवार की दोपहर बाद बुलेट सवार एक युवक का कार सवारों द्वारा पिस्टल दिखाकर अपहरण कर लिया। युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई है, पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल निवासी आयुष सिंह बाइक से दोपहर बाद बलटिकरा चौराहे पर गया था। अभी वह एक माल के समीप पहुंचा था कि अचानक एक लग्जरी कार आकर रुकी और अभी आयुष कुछ समझता, उसके पहले ही उसे पिस्टल दिखाकर अपनी गाड़ी में कार सवारों ने खींच लिया। इसके बाद देवरिया की तरफ लेकर जाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि युवक का अपरहण हुआ है। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। चार टीमें लगाई गई है।








