यूपी कैडर की पूर्व चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद अपने अगले कदम को लेकर तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि अब वह राजनीति में आएंगी, लेकिन किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ेंगी. उनका कहना है कि वह आम लोगों के साथ मिलकर एक ऐसा राजनीतिक मंच खड़ा करना चाहती हैं, जिसका आधार जनता के सवाल और समस्याएं हों.








