देवरिया में किसान की हत्या के मामले में लार इंस्पेक्टर, दारोगा व दो सिपाही निलंबित

SHARE:

यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रक्शा टोला भीखम छपरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर गुरुवार की शाम किसान की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर लार इंस्पेक्टर राकेश सिंह, दरोगा राममूर्ति व दो सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। जबकि इंस्पेक्टर निर्भय कुमार को लार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। मौके पर डीआईजी गोरखपुर पहुंच कर जानकारी ली।

 

लार थाना क्षेत्र रक्शा टोला भीखमछपरा निवासी रामेश्वर तिवारी (50) पुत्र स्व. जयमंगल तिवारी का पट्टीदार से काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रास्ते की पैमाइश भी कराई गई थी। गुरुवार की शाम दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी होने लगी।

देखते ही देखते बात बढ़ गई। रामेश्वर कुछ समझ पाते कि पट्टीदारों ने लाठी-डंडा, रॉड से लैस लोगों ने हमला कर दिया और मारपीट कर लहुलूहान कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। परिजन घायल रामेश्वर तिवारी को लेकर सीएचसी लार पहुंचे, इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद परिजन उन्हें लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में चले गए, जहां इलाज के दौरान शाम करीब छह बजे मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। डीआईजी ने मौके पर पहुंच जानकारी ली और इंस्पेक्टर लार समेत चार पुलिस कर्मियों को निलबित कर दिया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें