देवरिया में किसान की पीट पीट कर हत्या, एसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

SHARE:

यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रक्शा टोला भीखम छपरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर गुरुवार की शाम एक व्यक्ति लाठी-डंडा, रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात एसपी अभिजीत आर शंकर समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

लार थाना क्षेत्र रक्शा टोला भीखमछपरा निवासी रामेश्वर तिवारी (50) पुत्र स्व. जयमंगल तिवारी का पट्टीदार से काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रास्ते की पैमाइश भी कराई गई थी। गुरुवार की शाम दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी होने लगी।

देखते ही देखते बात बढ़ गई। रामेश्वर कुछ समझ पाते कि पट्टीदारों ने लाठी-डंडा, रॉड से लैस लोगों ने हमला कर दिया और मारपीट कर लहुलूहान कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। परिजन घायल रामेश्वर तिवारी को लेकर सीएचसी लार पहुंचे, इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद परिजन उन्हें लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में चले गए, जहां इलाज के दौरान शाम करीब छह बजे मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अमृता देवी, वृद्ध मां कुंता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को तीन बेटी पिंकी, पूजा, स्नेहा व एक बेटा गोपाल है। इसमें अब तक पिंकी की ही शादी हुई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें