कुशीनगर में विद्यालय प्रबंधक ने महिला शिक्षिका से आपत्तिजनक हरकत करने वाला प्रबंधक गिरफ्तार, भेजा गया जेल, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हुई सक्रिय

SHARE:

यूपी के कुशीनगर जिले के

रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका को बुलाकर संचालक ने आपत्तिजनक हरकतें कीं और संबंध बनाने का दबाव बनाया। शिक्षिका ने संचालक की करतूत पर कड़ा एतराज जताया और उसे मर्यादा का पाठ भी पढ़ाया। इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पांच मिनट से अधिक के वीडियो में कुर्सी पर बैठा स्कूल संचालक आपत्तिजनक बातें कर रहा है। शिक्षिका का जवाब भी स्पष्ट सुनाई दे रहा है। संचालक के आपत्तिजनक प्रस्ताव पर शिक्षिका उसे मर्यादा का पाठ पढ़ाती है। फिर भी न मानने पर कड़ा प्रतिरोध जताती है। वह प्रबंधक को जलील करते हुए कमरे से बाहर निकलने पर मजबूर कर देती है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस की एक टीम स्कूल पहुंच गई। कुछ ही देर में शिक्षिका के बारे में जानकारी मिल गई। शिक्षिका से संपर्क कर पुलिस ने तहरीर ली और केस दर्ज कर संचालक दिनेश राय पुत्र शारदा राय निवासी मोतीछापर को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें