यूपी के देवरिया जिले में आधी रात को तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, संघ कार्यकर्ता की हत्या में शामिल आरोपी दीपक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

SHARE:

यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के सुतावर मोड के समीप पुलिस की गोलियां शनिवार की आधी रात के बाद तड़तड़ा उठी। पुलिस संघ कार्यकर्ता की हत्या में शामिल आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने के बाद उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

लार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रक्शा के भीखमछपरा टोला निवासी रामेश्वर तिवारी (50) पुत्र स्व. जयमंगल तिवारी आरएसएस के समरसता प्रमुख थे। गुरुवार को घर के सामने रास्ते पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे से पीट कर उनकी हत्या कर दी। संघ कार्यकर्ता की हत्या की वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लार पुलिस टीम आधी रात को लार थाना क्षेत्र के सुतावर मोड के समीप चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक युवक आते नजर आया, पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, पुलिस टीम पीछा की तो वह पुलिस टीम पर ही फायर झोंकने लगा, पुलिस कर्मियों ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिसमें संबंधित युवक को पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस उसे सीएचसी लार ले गई, जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक तिवारी बताया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी अभिजीत आर शंकर, एएसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ गौरव सिंह भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें