यूपी के देवरिया में घर से बुलाकर ले गए बाइक सवार, सुबह शव लेकर लौटे, हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

यूपी के देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। बाइक सवार युवक आर्केस्ट्रा में काम करने वाले पिपरहिया निवासी अनिल यादव को बुलाकर शनिवार की रात ले गए। सुबह तक लीलापुर चौराहे पर रहने वाली पत्नी इन्तजार करती रही। सुबह बाइक सवार युवक अनिल का शव लेकर पहुंचे। शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। जबकि बाइक सवार युवक देवरिया में करंट लगने से मौत होने के दावे कर रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। युवक की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें