देवरिया में अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर ने बोला हमला, जो अपने बाप का नहीं हुआ…वह किसी का नहीं हो सकता

SHARE:

उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर देवरिया में रविवार को सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए नजर आए। उन्होंने अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि 2027 नहीं, अखिलेश यादव अगली पैदाइश में तैयारी करें। उन्होंने एआई वीडियो पर कहा कि जो अपने बाप का नहीं हुआ, जो अपने चाचा का नहीं हुआ, वह किसी का भी नही हो सकता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव थे, अब उन्हें हटा दिया गया है।
उन्होंने चुनावी रथ के कलर पर कहा कि रंग बदलने में अखिलेश यादव माहिर हैं। आपने देखा कि वह गले में नीला साफा बांध लिए। 2 जून गेस्ट हाउस की घटना याद दिलाती है। प्रमोशन में आरक्षण सपा ने खत्म किया। बसपा सरकार में जिले व अस्पतालों के नाम महापुरुषों के नाम पर किए गए। सपा सरकार बनने पर अखिलेश यादव ने उनका नाम बदल दिया। भगवा कलर पर ओमप्रकाश राजभर ने बोला कि यह घूम कर यह बताऐंगे कि रामभक्तों पर गोली हमने ही चलाई है। वह मंदिर में पूजा भी करेंगे और बगल में मस्जिद में नमाज भी पढ़ेंगे। वोट लेने के लिए अखिलेश यादव यह ड्रामा करते हैं। अखिलेश यादव रंग बदलते हैं। आगे कहीं वह लाल टोपी भी न बदल दें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें