यूपी के प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली के शौचालय में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच शुरू

SHARE:

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली परिसर स्थिति शौचालय में एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका शव मिला। शव मिलते ही सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्काल फंदे से युवक को उताया और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए और जांच शुरू कर दिएर। पुलिस युवक को किशोरी के भगाने के मामले में हिरासत में लिया था।

कोतवाली पट्टी के मोलनापुर निवासी 22 वर्षीय अर्जुन कुमार पुत्र लल्लू राम के खिलाफ पिछले माह किशोरी को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने अर्जुन को रविवार को हिरासत में ले लिया। एसपी दीपक भूकर समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारी जांच के बाद ही कुछ भी बताने की बात कह रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें