यूपी में आधी रात 34 IAS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, कानपुर-मुरादाबाद, बलिया समेत 14 जिलों के DM बदले

SHARE:

यूपी में सोमवार देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ. राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 34 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है. इसके तहत प्रदेश के 14 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदल दिया गया है.
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है
…………
इन 14 जिलों को मिले नए डीएम जिसमें अनुनय झा को हरदोई से हटाकर मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं, राहुल पाण्डेय को हरदोई का नया डीएम नियुक्त किया गया है. एम० अरून्मोली को एटा, संजय चौहान को कुशीनगर और महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है. अनुज मलिक को संतकबीरनगर, आलोक कुमार को पीलीभीत और ज्ञानेन्द्र सिंह को बलिया की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, शशांक चौधरी को अमेठी, दिव्यांशु पटेल को बागपत और प्रभास कुमार को महोबा का डीएम बनाया गया है. उमेश प्रताप सिंह बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल हाथरस तथा अशोक कुमार हमीरपुर के नए जिलाधिकारी बनाए

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें