यूपी के देवरिया के डीएम मंगलवार को जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इस बीच देवरिया शहर के कतरारी छेरिहवा निवासी रीता देवी उनके सामने पहुंची और बताया कि उनकी जमीन में फर्जीवाड़ा कर बैनामा एवं नाम चढ़वा लिया गया है। इस प्रकरण को जिलाधिकारी ने अत्यंत गंभीरता से लिया और मौके पर राजस्व टीम के साथ पहुंचकर सभी बिंदुओं का गहन परीक्षण किया तथा निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि ऐसे प्रकरणों में पूरी गंभीरता बरती जाए। सभी पक्षों की सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामले का निस्तारण तत्काल सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण के निस्तारण की पहल किए जाने तथा मामले को संजीदगी से लिए जाने पर उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की इस तरह की पहल से फरियादियों को त्वरित न्याय मिल रहा है तथा मामलों का शीघ्र निस्तारण हो रहा है। इससे फरियादियों को अपने प्रकरणों को लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है।रहे।








