ओमप्रकाश राजभर का दिमाग गया है खिसक, अच्छे डाक्टर की जरुरत: शिवपाल सिंह यादव

SHARE:

यूपी के देवरिया जिले के बरहज में पूर्व सांसद स्व.मोहन सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर सेंसलेस नेता हैं, वह अपना इलाज कराएं। उनकी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता। शिवपाल यादव ने पंचायतीराज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और भाजपा जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर हल्के नेता हैं। जहां जिस पार्टी में रहते हैं उसको खुश करने का प्रयास करते हैं। उनकी बुद्धि भ्रमित हो गई है, उनको अब इलाज की जरूरत है। शिवपाल ने भाजपा को चंदा चोर पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा राम के सहारे सत्ता में आई, लेकिन उसने राम को भी नहीं छोड़ा। राम के नाम पर मिला चंदा चुराकर चुनाव में के लिए फंड बना रही है। चंदे से मिला वही रुपया चुनाव में खर्च कर चुनाव जीतने की जुगत में लगी है, लेकिन जनता इस बार भाजपा के धोखे में नहीं आने वाली। प्रदेश की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए समय का इंतजार कर रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें