यूपी के लखनऊ में डाक्टरों का गजब का कारनामा…बाएं की जगह दाएं घुटने का कर दिया ऑपरेशन

SHARE:

डाक्टर को भगवान का रूप माना जाता है, लेकिन कभी-कभी डाक्टर भी अपने कारनामों से सभी को हैरान कर देते हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार स्थित प्राइवेट अस्पताल में गजब कारनामा सामने आया है। बुजुर्ग महिला के बाएं घुटने की जगह दाएं घुटने का ऑपरेशन करने का मामला सामने आए है। परिजनों का आरोप है कि गलत ऑपरेशन का विरोध करने पर डॉक्टर व स्टाफ पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ पुलिस के साथ ही सीएमओ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से शिकायत की। सीएमओ कार्यालय ने अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

राजाजीपुरम निवासी मनोज कुमार ने सीएमओ को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि मां राजेश्वरी के बाएं घुटने में परेशानी थी। उन्हें आठ सितंबर को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज का खर्च अधिक बताया गया और आयुष्मान कार्ड से ऑपरेशन कराने की बात कहकर गोमतीनगर विस्तार एक दूसरे निजी अस्पताल भेज दिया। आरोप है कि 11 सितंबर को डॉक्टर ने बाएं की जगह दाएं घुटने का ऑपरेशन कर दिया। आयुष्मान कार्ड से करीब 2.50 लाख रुपये के साथ ही 70 हजार रुपये नकद जमा कराए। 14 सितंबर को मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी। परिजनों को ऑपरेशन के बाद जब गलत पैर के ऑपरेशन का पता चला तो उन्होंने डॉक्टर से शिकायत की, लेकिन मामले को दबाने का दबाव बनाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी किया गया है। अस्पताल से ऑपरेशन एवं पूरे इलाज की जानकारी मांगी है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें