यूपी के रायबरेली के बछरावां में PDA रथ पर सवार हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मिशन 2027 के लिए अखिलेश ने फूंका चुनावी बिगुल

SHARE:

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना अभियान शुरू किया। पीडीए रथ पर से सभी का अभिवादन किया। रायबरेली जिले के बछरावां क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-331/हाइवे) पर चुरूवा टोल प्लाजा के पास अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की पीडीए बस में सवार हो गए। उनकी आज रायबरेली में PDA रथ यात्रा है। लाल रंग की बस में सवार होकर निकले अखिलेश का यह अभियान सिर्फ एक रथयात्रा नहीं, बल्कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए समीकरण को मजबूत करने की सपा की बड़ी कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी का कहना है कि रथयात्रा के जरिए अखिलेश सीधे जनता के बीच जाएंगे और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करेंगे। अखिलेश यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें