यूपी के इस जिले में बारिश की रफ्तार भी नहीं रोक पाई अतिक्रमण के खिलाफ अधिकारियों के कदम, भीगते हुए चलाया अभियान

SHARE:

देवरिया जिले के सलेमपुर में एसडीएम क्षितिज द्विवेदी व सीओ गौरव सिंह के नेतृत्व में सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की समस्या रहती है। खास बात यह रही कि दोपहर को बारिश होती रही, रिमझिम बारिश के बीच एसडीएम, सीओ के साथ ही कोतवाल विनोद कुमार सिंह, ईओ महेंद्र पांडेय कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण हटवाते रहे। सभी अधिकारी बारिश के बीच भीग भले ही गए, लेकिन अतिक्रमण हटाने का दौर नहीं रुका। बाद में अधिकारियों ने अतिक्रमण किए लोगों को चेतावनी भी दी कि अगर पुन: अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें