आज यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी

SHARE:

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आज यानी कि 25 सितंबर को तेज बारिश, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी मूसलाधार बारिश का दौर कल भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कल यानी कि 25 सितंबर को भारी बारिश, बिजली कड़कने और आंधी तूफान की चेतावनी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पश्चिम के कुछ इलाकों में भी कल आंधी तूफान, बिजली कड़कने और बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में कल सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।
मध्य भारत की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में कल तेज बारिश होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान, बिजली कड़कने का भी अलर्ट है। इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें