यूपी के आगरा एक्सप्रेसवे पर 140 की स्पीड बनी घातक, डिवाइडर से टकराकर पलटी क्रेटा, 3 लोगों की मौत, दो गंभीर

SHARE:

यूपी के आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से बलिया जा रहे थे। एसपी ने बताया कि कार की रफ्तार 140 किमी थी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास दुर्घटना हुई, जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान तीनों उछलकर एक्सप्रेसवे से नीचे खाई में जा गिरे। बताया जा रहा है कि कार सवार दिल्ली से बलिया जा रहे थे। दिल्ली के डाबरी थाना क्षेत्र के दुर्गा पार्क के रहने वाला यशवंत वाहन चला रहे थे, वहीं, कार में जय प्रकाश, चंद्रकांत, भूपेंद्र सिंह और कपिल सिंह समेत कुल पांच लोग सवार थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें