यूपी के लखनऊ में सपा के पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई दी गई। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार की सुबह उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश यादव भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इनका जाना समाजवादी आंदोलन और पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि यूपी विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया था। उन्होंने संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGI) में अंतिम सांस ली।








