देवरिया डीएम की दिखी मानवीय संवेदनशीलता, बारिश में आए फरियादियों के बीच छाता लेकर खुद पहुंचे, सुनी फरियाद, दिया न्याय का आश्वासन

SHARE:

यूपी के देवरिया जिले में हो रही बारिश और तेज हवाओं के बीच डीएम मधुसूदन हुल्गी की मानवीय संवेदनशीलता दिखी। वह शनिवार को शहर भ्रमण पर निकल रहे थे। अचानक कलेक्ट्रेट परिसर में उनकी नजर पड़ी। कई फरियादी खड़े थे। यह देख उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और छाता हाथ में लेकर फरियादियों के बीच पहुंच गए। उन्होंने एक-एक फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। बारिश के बावजूद जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर फरियादियों ने अपनी समस्याएं खुलकर उनके समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें