यूपी के देवरिया मेडिकल कालेज के दूसरी मंजिल की खिड़की से गिरा मरीज, मौत, जांच के आदेश, बिहार का था रहने वाला

SHARE:

यूपी के देवरिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया की दूसरी मंजिल के वार्ड में भर्ती एक मरीज की रविवार की रात खिड़की से गिरने से मौत हो गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सदर तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच के बाद ही दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद के भोरे थाना क्षेत्र के महदेवा बाजार के रहने वाले रामानुज चौहान (60) देवरिया मेडिकल कालेज में वार्ड संख्या दो के दूसरी मंजिल में भर्ती थे। चिकित्सकों के अनुसार लीवर रोग से ग्रसित थे। बताया जा रहा है कि देर रात वह वार्ड के खिड़की से संदिग्ध परिस्थिति में नीचे गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर काफी खून गिर गया। इसके बाद आनन-फानन में तत्काल उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही उनकी मेडिकल कालेज में ही मौत हो गई। मरीज की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा भी वहां पहुंचे और पूरी जानकारी ली। उधर परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर गांव चले गए। उधर सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी है। जांच टीम की रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी है।

——————————-

मरीज की गिरने से मौत हुई है। मामले की जानकारी है। तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में सीएमएस समेत तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोई भी दोषी हो, बख्शा नहीं जाएगा।

मधुसूदन हुल्गी

डीएम, देवरिया

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें