यूपी के देवरिया में रिश्तों का कत्ल: कहीं शराब के रुपये के लिए पिता की हत्या तो आभूषण के लिए छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या, सनसनी

SHARE:

यूपी के देवरिया जिले में शुक्रवार की रात दो थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। कहीं शराब के पैसे के लिए बेटे ने जन्म देने वाले पिता की हत्या कर दी तो कहीं मां के बरखी के दिन आभूषण बंटवारे को लेकर एक युवक कीभाई व भतीजों ने पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद सनसनी फैल गई।

जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव निवासी मोतिया देवी (90) मौत हो गई थी। शुक्रवार की शाम घर वालों ने ब्रह्म भोज बीतने के बाद बरखी का आयोजन किया था। विधि विधान से पूजा पाठ और रिश्तेदारों को भोजन कराने के बाद मां के आभूषण के लिए सगे भाइयों ने आपस में नोंक झोंक करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि छोटे बेटे केश्वर कुशवाहा (45) को बड़े भाई और भतीजों ने कहासुनी के बाद पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी केश्वर को घर के अंदर लेकर चले गए। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।

—————————————————

बेटे ने कर दी पिता की हत्या

देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव के रहने वाले राम अवतार राय (65) पुत्र स्वर्गीय हरिद्वार राय गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते थे। उनका दूसरे नंबर का बेटा सुनील राय उर्फ सत्तू राय शराब पीने का आदी है। अक्सर वह शराब पीकर घर में मारपीट करता था। शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे वह घर पहुंचा और पिता राम अवतार राय से शराब के लिए पैसा मांगने लगा। उन्होंने पैसे देने से मना किया तो उनसे उलझ गया। विवाद के दौरान सुनील ने घर में रखे लकड़ी के मुंगोड़े से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और वह अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें