यूपी के देवरिया में डबल मर्डर, बाइक सवार युवकों की चाकू मारकर हत्या

SHARE:

यूपी के देवरिया जिले के मइल थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग बढ़या हरदो गाँव के समीप आधी रात को घटना को दिया गया अंजाम जिले के मइल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के समीप आधी रात को बाइक सवार दो युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

 

 

मइल थाना क्षेत्र के ईटहुरा हजाम निवासी विनय यादव व करजहां निवासी वकील यादव एक ही बाइक से रात को लार की तरफ गए थे। आधी रात को दोनों लोग घर को लौट रहे थे, अभी यह राम जानकी मार्ग पर बढ़या हरदो के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात लोगों ने दोनों की चाकू मार कर हत्या कर दी। आधी रात को उधर से गुजर रहे लोगों ने घायल देख पुलिस को सूचना दीं पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। दोनों के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया था। सूचना पर एसपी भी रात को पहुंच गए। एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि दोनों लोगों को हत्या हुई है। मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। घटना के पर्दाफाश को 3 टीम गठित की गई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें